झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमलें को लेकर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेशाध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने लिखा पत्र 

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये तथा जिला पंचायत अध्यक्षों को सषस्त्र सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जायेः हीरा सिंह राजपूत। 

Nov 4, 2024 - 19:04
Nov 4, 2024 - 19:04
 0  702
झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमलें को लेकर कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री को जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेशाध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने लिखा पत्र 

झाबुआ (आरएनआई) झाबुआ जिले में 2 नवंबर को वहां की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोनल जसवंत भावर पर जानेलवा हमला किया गया, जिसमें उनके वाहन पर तोड़फोड़ कर उन्हें नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस हमले को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेषाध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखा जिसमें उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही की जाये। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्षों की सुरक्षा हेतु पत्र में मांग करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है*, शासन द्वारा उनकी सुरक्षा हेतु सशस्त्र बल भी उपलब्ध कराया जाता है। परंतु क्या कारण है कि झाबुआ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष की सुरक्षा हेतु बल उपलब्ध नहीं कराया गया। श्री राजपूत ने पंत्र में मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की सुरक्षा हेतु सशस्त्र बल उपलब्ध कराया जाये, ताकि इस तरह की घटना की पुर्नवृत्ति न हो।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0