अपर कलेक्‍टर द्वारा शास्त्री पार्क सब्‍जी मंडी का किया औचक निरीक्षण

मंडी परिसर में सुव्‍यवस्थित और साफ-सफाई के साथ दुकानें संचालित करने के दिये निर्देश। 

Nov 4, 2024 - 19:03
Nov 4, 2024 - 19:03
 0  972
अपर कलेक्‍टर द्वारा शास्त्री पार्क सब्‍जी मंडी का किया औचक निरीक्षण

गुना (आरएनआई) अपर कलेक्‍टर अखिल जैन द्वारा आज शास्त्री पार्क मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऐसे दुकानदार जो नीचे बैठे थे उन्हें चबूतरे पर बिठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखने के एवं सिंगल यूज प्‍लास्टिक का उपयोग न करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही दुकानों को व्‍यवस्थित लगाकर संचालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव उपस्थित रहे।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0