ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महार्यमन सिंधिया के आने से पूर्व हुआ विरोध

Sunday, February 5, 2023 - 01:07
Updated: 4 years ago
1
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महार्यमन सिंधिया के आने से पूर्व हुआ विरोध

गुना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महार्यमन सिंधिया शनिवार को गुना जिले की बमोरी के फतेहगढ़ में आयोजित खेल महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही विरोध दिखा है। बमौरी क्षेत्र में जो पोस्टर लगाए गए हैं, उन्हें भी अज्ञात लोगों ने फाड़ दिए हैं। विरोध कौन कर रहा है और सोशल मीडिया पर कौन फटे पोस्टर वायरल कर रहा है , ऐसा करने वाले खुलकर सामने नहीं आए हैं। खेल प्रतियोगिता के इस महोत्सव को महाआर्यमन की राजनीति एंट्री के रूप में देखा जा रहा है। जिसकी तैयारी में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया दिन रात एक किया हुआ हैं. खेल महोत्सव में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल जैसे खेलों का आयोजन होगा। बमोरी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महार्यमन सिंधिया के रोड शो भी होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Jasrath meena
Jasrath meena 4 years ago
Jasrath meena giram khejda dis guna mp