जैन मुनि के साथ अभद्र व्यवहार, अपमान जनक शब्द को लेकर गुना डीएसपी जैन समाज गुना ने सोपा ज्ञापन
आज गुरुवार 30,07 को आरोन नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान मुनि श्री निरोग सागर जी महाराज ससंघ की आहार चर्या उपरांत मंदिर जाते समय मुनि श्री निरोग सागर जी महाराज के साथ आरोन निवासी सोलंकी परिवार की 2 महिलाओं ने मुनिश्री के साथ अभद्र व्यवहार ओर अपमान जनक शब्दों की घटना की । आक्रोशित जैन समाज आरोन ने पुलिस थाना पहुंचकर घटना से अवगत कराया ओर कड़ी कार्यवाही की मांग की । पुलिस की त्वरित कार्यवाही से FIR दर्ज की गई ओर निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया ।
गुना जैन समाज के अध्यक्ष संजय कामिनी को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तुरंत ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों के साथ गुना DSP को घटना के संबंध में ज्ञापन दिया जिसमें संतो और जैन धर्म के साथ हुआ अपमान की घटना की जांच कराने का निवेदन किया । ओर घटना के जांच में किसी भी लापरवाही होने पर आने वाले समय में उग्र आंदोलन का हवाला दिया गया । शर्मनाक इस घटना से सकल जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है
DSP ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)