श्रीगाडगे जयंती के लिये घर-घर आमंत्रण पत्र बांट रहा रजक महासमाज

Thursday, February 15, 2024 - 18:16
Updated: 3 years ago
0
श्रीगाडगे जयंती के लिये घर-घर आमंत्रण पत्र बांट रहा रजक महासमाज

गुना (आरएनआई) रजक समाज के आराध्य देव व राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज की 148वीं जयंती के लिये रजक महासमाज संगठन जिला इकाई गुना के पदाधिकारी समाज बंधुओं के लिये घर-घर आमंत्रण पत्र दे रहे हैं। 

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया के निर्देश पर रजक महासमाज जिला इकाई गुना द्वारा 23 फरवरी को दोपहर 02 बजे से मानस भवन गुना में श्रीगाडगे जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

गुना शहर के अंदर रजक समाज के बहुलता वाले क्षेत्रों में संगठन की दो टोलियां देर रात तक आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर रजक समाज के लोगों को दे रही हैं। 

एक टोली में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा, छोटे लाल, सहित संगठन के लोग शहर के प्रमुख बाजार में स्थित रजक समाज की दुकानों पर और तलैया मोहल्ला क्षेत्र, मर्दन सिंह की बड़ी, पुरानी छावनी, जोगी मोहल्ला और लक्ष्मी नगर में आमंत्रण पत्र दे रहे हैं।

वहीं दूसरी टोली में संभाग अध्यक्ष बंटी झाला के साथ संभाग मंत्री दिनेश रजक, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामपाल रजक, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद रजक, नीरज रजक, रोहित रजक द्वारा शहर के कैंट क्षेत्र, गुलाबगंज, पटेल नगर, बांसखेड़ी, रसीद कॉलोनी आदि क्षेत्रों में देर रात तक आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर रजक समाज बंधुओं को दे रहे है।

मानस भवन गुना में दोपहर 2 बजे होने वाले जयंती कार्यक्रम में तकनीकी कौशल विकास एवं रोजगार स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल मध्य प्रदेश शासन भोपाल के आने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User