जेल में बैठकर भी धंधा चला रहा है कुख्यात माफिया रवि काना

Aug 11, 2025 - 15:15
 0  243
जेल में बैठकर भी धंधा चला रहा है कुख्यात माफिया रवि काना

नोएडा (आरएनआई) नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा से लेकर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रवि काना का नाम सब जानते हैं। रवि काना कुख्यात माफिया है। रवि काना ने एक बड़ा गिरोह बनाकर स्क्रैप के कारोबार को बड़ा धंधा बना रखा है। रवि काना को नोएडा कमिश्ररी पुलिस कई महीने पहले जेल में भेज चुकी है। नोएडा कमिश्ररी पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा मामलों में रवि काना के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की है। रवि काना तथा उसके साथियों को नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित कर रखा है। इस सबके बावजूद रवि काना का धंधा चल रहा है। रवि काना जेल से ही अपने अवैध धंधे को सुपरवाइज कर रहा है।

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाने की पुलिस ने रवि काना के गिरोह का एक और कारकून (सदस्य) गिरफ्तार किया है। नोएडा कमिश्ररी  पुलिस के मीडिया सेल ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है। नोएडा कमिश्ररी पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बुलंदशहर के भीकनपुर गाँव के मूल निवासी महिपाल के पुत्र सूरज को गिरफ्तार किया है। सूरज पहले से ही रवि काना गिरोह का सक्रिय सदस्य है। रवि काना के जेल जाने के बाद सूरज रवि काना के गिरोह का संचालन करके उसका अवैध धंधा चला रहा था। नोएडा कमिश्ररी पुलिस ने सूरज को पहले से ही गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद कर रखा है। पिछले काफी दिनों से सूरज नोएडा कमिश्ररी पुलिस की आँखों में धूल झोंंककर फरार चल रहा था।

नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेेत्र में स्क्रैप का बड़ा अवैध धंधा चलता रहा है। इस पूरे धंधे का संचालन रवि काना का गिरोह करता रहा है। रवि काना के गिरोह में दो दर्जन से अधिक अपराधी शामिल हैं। नोएडा कमिश्ररी पुलिस ने रवि काना के गिरोह का जो गैंग चार्ट बनाया है उस गिरोह का मुखिया रवि नागर उर्फ रवि काना है। रवि काना के पिता का नाम यतेन्द्र है। वह मूल रूप से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दनकौर थाने के अंतर्गत आने वाले दादूपुर गाँव का रहने वाला है। नोएडा कमिश्ररी पुलिस ने गैंग चार्ट में रवि काना को कुख्यात माफिया के तौर पर दर्ज किया गया है। यह गिरोह अवैध रूप से स्क्रैप का धंधा करता है। व्यापारियों तथा उद्योगपतियों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से वसूली करना रवि काना के गिरोह का पुराना धंधा है।

नोएडा तथा ग्रेेटर नोएडा क्षेत्र में सक्रिय रवि काना के गिरोह में 25 से अधिक सदस्य शामिल हैं। इस गिरोह में चर्चित पत्रकार पंकज पाराशर का नाम भी शामिल है। पंकज पाराशर मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला है उसके पिता का नाम राजकरन शर्मा है।

रवि काना के गिरोह के अन्य सदस्यों में बुलंदशहर जिले में औरंगाबाद क्षेत्र के गाँव मिकनपुर का सूरज, ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में रहने वाले भागमल का पुत्र राजेन्द्र सिंह, एक और पत्रकार महकारा सिंह भाटी, फिरोज खान, अवधेष सिसौदिया, देव शर्मा, हरवीर सिंह, विवेक कुमार, हरवीर सिंह की पत्नी बबीता, विकास नागर, अनिल उर्फ मिंटू नागर, शमशीर हसन, राजेन्द्र सिंह नागर की पत्नी पूनम, अमर सिंह उर्फ अवध उर्फ बिहारी, राजकुमार नागर, आजाद नगर, तरूण छौंकर, काजल झा, रवि काना की पत्नी मधु नागर, महकी, तथा विकास कुमार आदि के नाम शामिल हैं। नोएडा कमिश्ररी जल्दी ही रवि काना के गिरोह के कुछ और नामों का खुलासा कर सकती है।  

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.