जी एफ़ कॉलेज में एनएसएस के स्वेमसेवकों ने अमृत कलश यात्रा का आयोजन

Wednesday, October 4, 2023 - 19:17
Updated: 3 years ago
0
जी एफ़ कॉलेज में एनएसएस के स्वेमसेवकों ने अमृत कलश यात्रा का आयोजन

शाहजहांपुर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय  द्वारा "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के अंतर्गत जी एफ़ कॉलेज में एनएसएस के स्वेमसेवकों ने अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनो इकाइयों के स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाएं अपने घरों से मिट्टी और चावल लाकर कॉलेज परिसर में कलश में एकत्रित किया।प्राचार्य डॉ मोहम्मद तारिक ने कहा कि हमें अपने देश भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है,तभी हमारे सपने साकार होंगे।
कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ कहकशां बेगम और डॉ मोहम्मद शोएब ने स्वयंसेवकों को पंच प्रण की प्रतिज्ञा दिलाई। स्वयंसेवक सनी सिंह, शाहिद आलम, आयुष्मान, केसर, अंजलि,अनामिका, सुहेब,जितिन आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User