आज पंचायत मंत्री करेंगे एक अरब रुपये से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

Wednesday, October 4, 2023 - 19:41
Updated: 3 years ago
0
आज पंचायत मंत्री करेंगे एक अरब रुपये से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण

गुना। प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया गुरुवार को अपनी गृह विधानसभा के भ्रमण पर रहेंगे जहां वे एक अरब रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।वे सबसे पहले ग्राम पंचायत कोंतर पहुँचेंगे जहां 2.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का भूमिपूजन एवं 12.85 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे,फिर बमौरी में आजीविका भवन में कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण सखी योजना के अन्तर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्कूटी वितरित करेंगे एवं 55 लाख रुपये की लागत से बने दाल मिल इकाई,मसाला इकाई एवं सिलाई सेंटर का लोकार्पण करेंगे।यहाँ से वे ग्राम मोरखेड़ी में 5 करोड़ रुपये  की लागत से बनने वाले 132/33 केवी क्षमता वाले विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास करेंगे।।अंत में फ़तहगढ़ पहुँचेंगे जहां बहुप्रतीक्षित पंहेटी सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे जिसकी प्रारंभिक लागत 91 करोड़ रुपये आएगी।यहाँ वे 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन करेंगे।कुल मिलाकर एक अरब पचास लाख रुपये से अधिक होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया द्वारा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User