जिले में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जायेगा 78वॉ स्‍वतंत्रता दिवस 

स्‍वतंत्रता दिवस पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत करेंगे ध्‍वजारोहण मुख्‍य समारोह लाल परेड ग्राउंड गुना में प्रात: 9 बजे से मुख्‍य समारोह आयोजन के लिए की गयी हैं व्‍यापक तैयारियां। 

Wednesday, August 14, 2024 - 20:02
Updated: 2 years ago
0
जिले में हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जायेगा 78वॉ स्‍वतंत्रता दिवस 

गुना (आरएनआई) जिले में हर्षोल्‍लास के साथ 78वॉ स्‍वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। 15 अगस्‍त 2024 को इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला गुना श्री गोविन्‍द सिंह राजपूत लाल परेड ग्राउंड गुना में  आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस मुख्‍य समारोह में ध्‍वजारोहण करेंगे। इस दौरान मंत्री श्री राजपूत, प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन करेंगे।

स्‍वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त 2024 के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड में प्रात: 09 बजे मुख्‍य अतिथि का आगमन, 9:00 से 9:05 बजे ध्‍वजारोहण एवं सलामी, 09:05 बजे मुख्‍य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 09:10 बजे मुख्‍यमंत्री जी के संदेश का वाचन, 09:40 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर, 9:50 बजे परेड द्वारा मार्च पास्‍ट, 10:10 बजे सांस्‍कृति कार्यक्रम तथा 10:40 बजे से पुरूस्‍कार वितरण किया जाएगा। 

मुख्‍य समारोह आयोजन के लिए की गयी हैं व्‍यापक तैयारियां
स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह के लिए लाल परेड ग्राउंड में व्‍यापक तैयारियां की गयी हैं। कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने विभिन्‍न जिला अधिकारियों को भिन्‍न-भिन्‍न जिम्‍मेदारियां सौंपी हैं। लाल परेड ग्राउंड पर आकर्षक पंडाल व ग्राउंड की साज-सज्‍जा की गयी है।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User