जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर ₹7,000 का जुर्माना

Saturday, April 18, 2026 - 22:57
Updated: 4 months ago
0
जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर ₹7,000 का जुर्माना

गुना (आरएनआई) जिला प्रशासन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा आज जिले में विभिन्न स्थानों पर चेक प्वाइंट स्थापित कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। 

चेकिंग के दौरान कई वाहनों के चालकों द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने, निर्धारित यूनिफॉर्म का पालन न करने सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों में कमी पाई गई। साथ ही वाहनों में फायर सेफ्टी उपकरण, पैनिक बटन एवं सेफ्टी किट की भी जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹7,000 (सात हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया। जिला प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User