जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है भ्रमण
गुना (आरएनआई) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 12 प्रशिक्षु अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी मसूरी से 99वें फाउंडेशन कोर्स फील्ड स्टडी एवं रिसर्च प्रोग्राम के लिए दिनांक 09 नवम्बर को रात्रि में गुना जिले के भ्रमण पर आये हुए हैं, जो 10 नवम्बर से 16 नवम्बर 2024 तक जिले में रहकर विभिन्न कार्यालय, संस्थान एवं ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे।
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों के सहयोग एवं समन्वय के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह को नोडल एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र प्रकाश इंदोरे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रतिदिन भ्रमण के लिए जिला पंजीयक गोवर्धन प्रसाद एवं राधाकृष्ण सब-इंस्पेक्टर आबकारी विभाग को लायजनिंग के लिए नियुक्त किया गया है।

प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा आज जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीएमएचओ द्वारा जिला चिकित्सालय द्वारा किये जाने वाले कार्य एवं प्रक्रिया से संबंधित पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षु अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का भ्रमण किया। इसके पश्चात नगरपालिका अधिकारी द्वारा स्लम एरिया, डंपिंग साइट, वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट एवं अन्य वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम का भ्रमण कराया गया।
इसके पश्चात कल कार्यालय कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर किसी एक स्कूल का भी भ्रमण किया जायेगा। तत्पश्चात अगले दिन नगर पालिका कार्यालय, गोपीकृष्ण सागर बांध, जिले कि चिन्हित ग्राम पंचायत का भ्रमण किया जायेगा। इसी प्रकार शासन द्वारा संचालित विभिन्न फ्लेगशिप स्कीम का आंकलन, विलेज एक्शन प्लान, गेल एवं एनएफएल का भ्रमण भी किया जायेगा।
आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी श्री रवि मीना,अजय सिंह मीना,दीपक नेन, गरिमा मुंदरा, कोरापोथुला सिरीकर राज, आकांक्षा,चैतन्य गिरि, नवकिरन कौर,हमीद नावेद,अशीष कुमार, वैभव आनंद शर्मा एवं अन्नपूर्णां सिंह द्वारा जिले का भ्रमण किया जायेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)