कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम ऊमरी ग्राम में हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

ऊमरी में लंबे समय से अवैध अतिक्रमण की प्राप्त हो रही थी शिकायतें

Nov 10, 2024 - 18:25
Nov 10, 2024 - 18:26
 0  1.6k
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम ऊमरी ग्राम में हटवाया गया अवैध अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे के मार्गदर्शन आज दिनांक 10 नवम्बर 2024 को ग्राम ऊमरी में अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल की उपस्थिति में मुख्य रास्ते पर बनी दो पक्की दुकान, सड़क किनारे बने स्थाई/ अस्थाई अतिक्रमण, आठ अवैध गुमटियां, पशु चिकित्सालय, गांधी जी की प्रतिमा के आगे का अतिक्रमण सड़क किनारे नाली के ऊपर बने अवैध टीन शैड को जेसीबी द्वारा हटवाया गया। अतिक्रमण हटने के बाद ग्राम उमरी की सड़क की काफ़ी चौड़ाई भी दिखने लगी है। लंबे समय से उमरी में अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो हो रही थीं। जिसके बाद आज प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।

एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, तहसीलदार गुना नगर जीएस बैरवा, तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल सिंह मंडेलिया, नायब तहसीलदार म्याना मयंक खेमरिया, नायब तहसीलदार सिरसी मोतीलाल पंथी, थाना प्रभारी म्याना, थाना प्रभारी सिरसी, होमगार्ड का बल, थाना प्रभारी बमौरी चौकी उमरी प्रभारी, पटवारी, कोटवारों की टीम सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। 

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0