सुलतानपुर: तैंतीस कोटि देवताओं में प्रमुख देवता हैं भगवान चित्रगुप्त - अवधूत कपाली बाबा 

Sunday, November 10, 2024 - 18:10
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: तैंतीस कोटि देवताओं में प्रमुख देवता हैं भगवान चित्रगुप्त - अवधूत कपाली बाबा 

सुलतानपुर (आरएनआई) आज कादीपुर के शाहगंज रोड रानीपुर कायस्थ गांव स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में सामूहिक कलम पूजन भगवान चित्रगुप्त पूजा का आयोजन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा, विशिष्ट अतिथि नगरपंचायत अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन प्रभुराज सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवधूत कपाली बाबा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी महराज तैंतीस कोटि देवताओं में प्रमुख देवता हैं।इनकी पूजा करने से धन-धान्य वंश और भाग्योदय होता है। लेखनी के देवता भगवान चित्रगुप्त जी महराज की पूजा सभी लेखनी से जीविकोपार्जन करने वाले मनुष्य को करना चाहिए।

यमराज, धर्मराज, चित्रगुप्त एक ही है जैसे ज़िले में एक जिलाधिकारी जब राजस्व संग्रह करता है तो उसे कलेक्टर कहते हैं जब न्याय की कुर्सी पर बैठता है तब वह डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट होता है और जब प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करता है तो वह जिलाधिकारी होता है ठीक इसी प्रकार भगवान चित्रगुप्त जी महाराज हैं।

अलग अलग दायित्व निर्वहन में अलग अलग नाम है।1982 ई में स्थापित भगवान चित्रगुप्त मंदिर की पूरी रूप रेखा मन्दिर संरक्षक डॉ सीएल श्रीवास्तव ने रखी।इस अवसर पर सुबह सवेरे सुन्दर काण्ड पाठ, भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का हवन पूजन एवं मन्दिर व समाज में विशिष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को समिति की तरफ से अवधूत कपाली बाबा, चेयरमैन आनन्द जायसवाल ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश श्रीवास्तव संचालन श्याम चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर ई माता प्रसाद श्रीवास्तव,रूपेश रमन श्रीवास्तव, शिवकुमार लाल श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, हरिहर प्रसाद श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव,ऋषभ श्रीवास्तव,तरुनेश श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव केकरचौर, शैलेन्द्र उपाध्याय,सिन्टू सिंह,विजय गिरि,टिंकू सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User