जिले के खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही जारी

Saturday, May 18, 2024 - 20:00
Updated: 2 years ago
0
जिले के खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह निर्देशानुसार एवं डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में खाद्य विभाग की जाँच टीम द्वारा इण्डस्ट्रीयल एरिया गुना स्थित आइसवैली पानी की फैक्टरी से पानी पाउच एवं पानी बॉटल पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर के नमूने लिये गये। विभाग द्वारा गर्मी के सीजन में स्ट्रीट फूड वेन्डरों द्वारा बैचे जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जाँच हेतु टिकिया झोल, हरी चटनी, मीठी चटनी, आलू टिक्की के सैम्पल लिये गये एवं होटल, रेस्टोरेंट पर बैचे जाने वाली खाद्य सामग्री के सैम्पल गुणवत्ता परीक्षण हेतु संग्रहित किये गये। जिनमें शर्मा डेयरी, वन्दना स्कूल के पास, ए.बी. रोड़ गुना से दूध, मावा, पनीर, घी, अन्नपूर्णा चाट भण्डार लक्ष्मीगंज, शास्त्रीपार्क, गुना से चटनी एवं आलू टिक्की, महाकाल किराना एण्ड डेयरी से दूध, दही, घी, लस्सी, जैन फूड प्लाजा, तेलघानी, ए.बी. रोड़, गुना से शाही पनीर की सब्जी, मटर पनीर की सब्‍जी, दाल एवं प्याज टमाटर की ग्रेवी के नमूने, महाकाल चाट भण्डार तेलघानी से चटनी, आलू की सब्जी, धनिया पाउडर एवं मिर्ची पाउडर के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 

कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User