जिले की 2 लाख 33 हजार 23 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते  में 28 करोड़ 57 लाख 16 हजार 150 रूपये की राशि की गई अंतरित.

राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया सजीव प्रसारण

Nov 9, 2024 - 20:03
Nov 9, 2024 - 20:03
 0  1.2k
जिले की 2 लाख 33 हजार 23 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते  में 28 करोड़ 57 लाख 16 हजार 150 रूपये की राशि की गई अंतरित.

गुना  (आरएनआई)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, गैस रीफिल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2 करोड़ 10 लाख हितग्राहियों के खातें में 1961 करोड़ रूपये अंतरित की गई। इसमें 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ रूपये, 26 लाख बहनों के खातों में सिलेंडर रीफिल की राशि 55 करोड़ रूपये और 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी।

जिले की 2 लाख 33 हजार 23 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते  में 28 करोड़ 57 लाख 16 हजार 150 रूपये की राशि की गई अंतरित.

आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुना जिले की लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को माह नवम्‍बर 2024 की किश्त के रूप में 2 लाख 33 हजार 23 हितग्राही लाड़ली बहनों के खाते में 28 करोड़ 57 लाख 16 हजार 150 रूपये की राशि अंतरित की गई। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना माह अक्‍टूबर 2024 अंतर्गत जिले के 27 हजार 583 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 65 लाख 41 हजार 400 रूपये की राशि अंतरित की गई। साथ ही प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजनांतर्गत एलपीजी गैस कनेक्‍शनधारी उपभोक्‍ता एवं गैर पीएम उज्‍जवला योजना श्रेणी की लाड़ली बहनाओं को अनुदान राशि 65 हजार 312 हितग्राहियों को 77 लाख 54 हजार 27 रूपये खाते में अंतरित की गई।   

आज कार्यक्रम का वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से वर्चुअली प्रसारण जिला कलेक्‍ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास दिनेश चंदेल, जिला आपूर्ति अधिकारी तुलेश्‍वर कुर्रे सहित लाड़ली बहना हितग्राही उपस्थित रहीं।


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0