जिला जेल गुना में बंदियों को रोजगारोन्मुखी पुनर्वास हेतु दिया गया प्रशिक्षण

Saturday, November 9, 2024 - 20:04
Updated: 2 years ago
0
जिला जेल गुना में बंदियों को रोजगारोन्मुखी पुनर्वास हेतु दिया गया प्रशिक्षण

गुना (आरएनआई) जिला जेल गुना में बंदियों के रोजगारोन्मुखी पुनर्वास हेतु उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा 70 बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अंतर्गत बंदियों को जेल से रिहा होने के बाद सब्जी, मसाला, पुष्प, फल, औषधि की खेती हेतु तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। 

उप संचालक उद्यान जी.एस.रघुवंशी ने बताया कि आज इस दौरान उ‌द्यानिकी फसलों से होने वाली आय के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही उ‌द्यानिकी फसलों की खेती एवं खाद्य प्रसंस्करण हेतु विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। पौधौ की कटाई-छटाई, फलों के पौधों का रोपण एवं देखरेख करना भी सिखाया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उ‌द्यानिकी विभाग के उप संचालक जी.एस. रघुवंशी, उप अधीक्षक जेल जे.एस. बाथम एवं अन्य जेल अमला उपस्थित रहा।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User