जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

Friday, August 11, 2023 - 19:36
Updated: 3 years ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न

शाहजहाँपुर। (आरएनआई)जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद सभी उद्यमियों को सुना तथा उसका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। 
जिलाधिकरी नेे औद्योगिक क्षेत्र सहित व्यवसायिक एवं निजी भवनों जिनका क्षेत्रफल 300 वर्ग मी0 से अधिक है उन्हे रैन वाटर हारवेस्टिंग रूफ स्थापित किये जाने हेतु प्रेरित किया तथा उसके लाभ भी बताये। उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया गया कि औद्योगिक क्षेत्र जमौर में अग्निशमन केन्द्र के परीक्षित आगणन पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सक्षम स्तर पर प्रदान कर दी गयी है, दिनांक 15.04.2023 से कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है। बनतारा एवं अट्सलिया के बीच में विद्युत घर की स्वीकृति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि अधिशासी अभियन्ता विद्युत, उप जिलाधिकारी सदर से सम्पर्क कर भूमि सम्बन्धित कार्यवाही करते हुये विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। आद्योगिक क्षेत्र मे अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये। औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पुलिस चैकी स्थापित करने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User