जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई कृषि विभाग की समीक्षा बैठक

Monday, July 6, 2026 - 21:22
Updated: 2 months ago
0
जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई कृषि विभाग की समीक्षा बैठक

हरदोई।आज जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रीकरण, फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा किसानों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

 बैठक में खरीफ फसलों की बुआई, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरकों एवं प्रमाणित बीजों की उपलब्धता तथा कृषि निवेशों की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता किसानों की आय में वृद्धि तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करें। उन्होंने ने कहा कि सभी खाद बिक्री केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगाया जाये। उन्होंने कहा कि काला चावल का तराई क्षेत्रों में उसका उत्पादन बहुत अच्छा होता है। जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विभिन्न सहायता समूह द्वारा गन्ने की पौधे तैयार कर उसको बेचकर अपनी आय में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, उप कृषि निदेशक राजेश यादव, सीवीओ अशोक कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User