जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थाना सादाबाद पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यकदिशा-निर्देश दिशा

Saturday, April 12, 2025 - 15:50
Updated: 2 years ago
0
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से थाना सादाबाद पर 'थाना दिवस' का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यकदिशा-निर्देश दिशा

हाथरस (आरएनआई) आज दिनांक 12.04.2025 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हाथरस श्री राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से थाना सासनी पर जनसुनवाई की गयी । जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सासनी, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, तहसीलदार सादाबाद,प्रभारी निरीक्षक सादाबाद, राजस्व सादाबाद, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के दौरान व जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक सादाबाद को थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण करने तथा उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर जनसुनवाई की गई । जनसुवाई के दौरान आये हुए फरियादियों को समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User