जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में आये 122 आवेदन

Tuesday, July 18, 2023 - 18:30
0
जिला स्‍तरीय जनसुनवाई में आये 122 आवेदन

गुना। जिला कलेक्‍ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आवेदकों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा आवेदकों से व्‍यक्तिश: चर्चा कर उनकी समस्‍याएं जानी एवं उनके समुचित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

आज जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान समय सीमा से संबंधित 07, राजस्‍व विभाग से संबंधित 53, पुलिस विभाग से संबंधित 18, जिला पंचायत/ जनपद पंचायत से संबंधित 09,  नगरपालिका से संबंधित 06 एवं अन्‍य 29 आवेदन प्राप्‍त हुए। जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। आज जनसुनवाई के संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमति सोनम जैन  एवं डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फतिमा  सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User