राष्ट्रपति द्वारा गुना कलेक्टर को भूमि प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए "भूमि सम्मान अवार्ड "से किया गया सम्मानित

जिला प्रशासन की ओर से गुना अवार्ड टीम में डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी रहे उपस्थित

Tuesday, July 18, 2023 - 18:30
0
गुना। आज नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० को भूमि प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए भूमि सम्मान अवार्ड दिया गया। जिला प्रशासन गुना की ओर से अवार्ड टीम में डिप्टी कलेक्टर शिवानी पांडे, तहसीलदार गुना शहरी गौरी शंकर बैरवा, राजस्व निरीक्षक कैलाश नारायण साहू गुना नगर, पटवारीगण साकिब खान भू-अभिलेख गुना, प्रवेंद्र राणा तहसील कुंभराज कु. सजल राठौर बमोरी उक्त सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 
उल्‍लेखनीय है कि देश के शीर्ष 75 जिलों में से 15 जिले मध्यप्रदेश के हैं जिसमें गुना जिले को भी भूमि सम्मान अवार्ड भूमि प्रबंधन एवं प्रशासन में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग द्वारा प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User