जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित

बजरंगगढ किले को गुना की पहचान के रूप में किया जाये विकसित – कलेक्‍टर श्री कन्‍याल

Jun 24, 2025 - 21:59
Jun 24, 2025 - 22:07
 0  324
जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक आयोजित

गुना (आरएनआई) बजरंगगढ किलें को टूरिस्‍ट प्‍लेस के रूप में विकसित किया जाये इसके लिये पुरातत्‍व विभाग टीम वर्क और आपसी समन्‍वय के साथ कार्य करें। बजरंगगढ किले को गुना जिले की पहचान के रूप में विकसित किया जाये। उक्‍त आशय के निर्देश कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल की अध्‍यक्षता में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक में दिये।जिला सभागार कलेक्‍ट्रेट में आयोजित बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, उपायुक्‍त सहाकारिता मुकेश जैन, उपसंचालक पुरातत्‍व  पी.सी महोबिया,कार्यपालन यंत्री अनूप गुप्‍ता, सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्‍य उपस्थित रहे । 

बैठक में पुरातत्‍व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा बजरंगगढ़ किला परिसर का अधिरोपित प्रवेश शुल्‍क, जिले में प्राचीन महत्‍व की संपदा के संधारण/संरक्षण के लिये संग्रहालय की स्‍थापना, रेल्‍वे स्‍टेशन/बस स्‍टैंड पर जिले के पर्यटनों स्‍थलों की जानकारी की स्‍थापना एवं जिले में पर्यटन विकास की संभावनाएं सहित अन्‍य महत्‍वपूर्ण बिन्‍दुओं पर चर्चा की गयी। 

बैठक में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने निर्देश‍ दिये कि बजरंगगढ़ में पर्यटन को बढावा देने और पर्यटकों की सुविधा के लिये आवश्‍यक सुविधाएं उपलब्‍ध कराये जाये। उन्‍होंने किले की डॉक्‍यूमेंट्री बनाये जाने, गार्डन को सही कराने, कैंटीन, साफ-सफाई एवं पार्किंग व्‍यवस्‍था के संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्‍होंने कहा कि बजरंगगढ किले को टूरिज्‍म को कैसे बढा़वा दे सकते हैं उसकी कार्ययोजना बनाये, पर्यटन बढा़ने से शहर के विकास में अहम योगदान मिलेगा साथ ही किले पर पर्यटन बढने से वहां रोजगार के नये अवसर मिलेगें। जिससे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही जिले में पर्यटन को बढावा मिलेगा। 

बैठक में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने कहा कि पुरातत्‍व विभाग एवं ट्रस्‍ट समन्‍वय के साथ टीम वर्क के रूप में कार्य करें, टूरिज्‍म को बढा़वा मिल सकें। उन्‍होंने सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे की अध्‍यक्षता में बजरंगगढ किले पर विकास कार्यो के लिये कमेटी बनाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से सभी आवश्‍यक सुविधाए उपलब्‍ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि पर्यटन को विकसित करने के लिये आवश्‍यक वर्कआउट करें।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0