जिला परिषद–ब्लॉक समिति चुनावों में अकाली दल का दमदार प्रदर्शन, कांग्रेस से बेहतर स्ट्राइक रेट रहा: सुखबीर सिंह बादल
(सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, साहिल रहेजा)
लंबी (आरएनआई) शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पार्टी राज्य में जिला परिषद और ब्लाॅक समिति चुनावों में दूसरे स्थान पर रही है और कांग्रेस की तुलना में स्ट्राइक रेट बेहतर रहा है,क्योंकि अकाली उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को बड़े पैमाने पर खारिज किए जाने के कारण पार्टी ने कांग्रेस की तुलना में 673 कम सीटों पर चुनाव लड़ा ।
अकाली दल अध्यक्ष ने बादल गांव स्थित अपने आवास पर पार्टी के मुक्तसर से पार्टी इंचार्ज कंवरजीत सिंह बरकंदी और मनजीत सिंह बिटटू और कुलविंदर कौर सहित सभी जिला परिषद और ब्लाॅक समिति के चुनाव जीतने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि हाल ही के चुनावों में अकाली उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सबसे ज्यादा खारिज किए गए क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार को सबसे ज्यादा डर अकाली दल से था। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी ने गलत साधनों का इस्तेमाल कर कुल 2838 ब्लाॅक समिति सीटों में से 351 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित कराने में सफल रही। सत्ताधारी पार्टी ने अकाली उम्मीदवारों के 1024 नामांकन पत्रों को तुच्छ आधार पर खारिज करवा दिया यां उन्हे फाड़ दिया।’’
अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि ब्लाॅक समिति में पार्टी ने 1814 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इसका स्ट्राइक रेट कांग्रेस की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जिसने 2487सीटों पर चुनाव लड़ा था।
बठिंडा , मुक्तसर और फरीदकोट में पार्टी की भारी जीत के बारे में बात करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इन जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपने उम्मीदवारा को निर्वाचित कराने की भी संभावना है, जिसमें मानसा ब्लाॅक समिति भी शामिल है। चकरियां गांव में निर्दलीय उम्मीदवार रसविंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने से 25 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी की संख्या 13 हो गई है।
सरदार बादल ने यह भी बताया कि मंत्रियों और विधायकों सहित आप पार्टी के लगभग एक दर्जन नेता ब्लाॅक समिति चुनावों में अपनी गृह सीटों पर भी जीत हासिल नही कर सके।
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने चुनाव में पार्टी की मुक्तसर टीम की शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के उम्मीदवारों ने श्री मुक्तसर साहिब हलके में दो जिला परिषद सीटों में से दो और 20 ब्लाॅक समिति सीटों में से 17 सीटें जीती हैं।
अकाली दल अध्यक्ष ने इस अवसर पर कनेवाली और उदयकरण जोने के विजेताओं- कुलविंदर कौर और मनजीत सिंह बिटटू के साथ-साथ ब्लाॅक समिति के विजेताओं को भी सम्मानित किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



