कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जैसा मुद्दों को लेकर अड़ने भिड़ने वाला हो हरदा कांग्रेस का आगामी जिला अध्यक्ष

Monday, December 18, 2023 - 13:42
Updated: 3 years ago
0
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जैसा मुद्दों को लेकर अड़ने भिड़ने वाला हो हरदा कांग्रेस का आगामी जिला अध्यक्ष

हरदा । कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की नियुक्ति के साथ ही हरदा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी की चर्चा शुरू हो गई है । हाल फिलहाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरदा जिले में बेहद दमदार प्रदर्शन करते हुए हरदा और टिमरनी दोनों विधानसभा सीट पर अपना कब्जा जमाया है । नया जिला अध्यक्ष कौन होगा इसमें सबसे ज्यादा इस बात का अहम रोल है कि कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं कहना है कि ऐसे नेता को जिले की कमान दी जाए जो मैदानी स्तर पर जनहितेषी मुद्दों को लेकर अड़ने भिड़ने वाला हो । क्षेत्र के किसानों और शोषित - वंचितों के हक की लड़ाई के लिए जो व्यक्ति लगातार संघर्ष करें ऐसे कांग्रेसी जिला अध्यक्ष की कमान दी जाए ऐसा भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मत है । वर्तमान विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में आगामी जिला अध्यक्ष का क्या रोल रहा और उसके क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहा यह सब बातें भी आगामी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति में अहम रोल तय करने वाली है । वर्तमान में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार , जिला किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साई , रवि शंकर शर्मा और राजेश पटेल गोयत का नाम जिला अध्यक्ष की दावेदारी में लगातार चर्चाओं में बना हुआ है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User