जि.पं. सी.ई.ओ. ने किया आयुष्मान कार्ड की प्रगति और पंचायत के कार्यों का निरीक्षण

Saturday, March 22, 2025 - 20:42
Updated: 2 years ago
0
जि.पं. सी.ई.ओ. ने किया आयुष्मान कार्ड की प्रगति और पंचायत के कार्यों का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) शासन के निर्देशानुसार पी.एम. जनमन, धरती आवा, एमपीवीओसीडब्ल्यू एवं 70 प्लस अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का कार्य लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। इसी क्रम में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आज महाअभियान चलाकर वृहद स्तर पर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है। 
आयुष्मान महाअभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना अभिषेक दुबे द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड की प्रगति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 
इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत विनायकखेड़ी में पंचायत भवन एवं स्कूल के एकीकृत कैंपस में किए गए कार्य की सराहना करते हुए कैंपस को उत्कृष्ट बनाने हेतु भी निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायत में जनमन आंगनबाड़ी के नवीन भवन, आवास एवं गौशाला का भी निरीक्षण किया। साथ ही पंचायत की गौशाला में समूह की महिलाओं को जोड़कर गौशाला को शीघ्र आत्मनिर्भर बनाने की कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने हेतु निर्देश दिए गये। 
निरीक्षण के दौरान गौरव खरे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना सहित संबंधित पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User