जिन सडक़ों में भ्रष्ट्राचार हुआ है और हो रहा, ऐसे कॉन्ट्रेक्टर को ब्लैकलिस्ट होना चाहिए: केंद्रीय दूर संचार मंत्री

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिंधिया ने कहा सडक़ों की गुणवत्ता में कमी ना आपको मंजूर और ना ही मुझे।

Tuesday, August 13, 2024 - 18:09
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) लेक्टर सभा कक्ष में सोमवार देर शाम केन्द्रीय दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बार पत्रकारों के लिए करीब पौने दो घंटे इंतजार कराया।

 पत्रकारवार्ता का समय 7 बजे होने से सभी पत्रकार निश्चित समय पर कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। इस दौरान इंतजार करते-करते सभी लोग गप्पे-शप्पे मारने के साथ ही खैर-खबर और हाल-चाल पर चर्चा करते रहे।

 समय कुछ ज्यादा ही बीत जाने से कई लोग वापस अपने-अपने कार्यालय पहुंच गए और कुछ लोग बेशब्री से इंतजार करते रहे तब कहीं एक लम्बा समय बीत जाने के बाद आयोजित पत्रकारवार्ता को सम्बोधित किया।

दरअसल समय के अभाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्रकारों को कुछ खास समय नही दे पाए। हालांकि पत्रकारों के सवालों के जबाव में इस बार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के तेवर सख्त दिखाई दिए, लेकिन इस बार उन्होंने प्यार से अधिकारी-कर्मचारियों को समझाइश भी दी और निवेदन भी किया। 

श्री सिंधिया ने शहर की कमियों की तमाम शिकायत मिलने पर कलेक्टर डॉ. सतेन्द्रसिंह को भी निर्देशित किया है। 

शहर की सडक़ों की हालत के विषय में उन्होंने कहा कि आपकी तरफ से भी और दूसरे अन्य लोगों से भी सुझाव मेरे पास आए हैं। 

गुना की कई सडक़ों के टेंडर भी ही चुके हैं और कार्य भी हो रहा है। जहां कमियां हैं, जहां सडक़ों सहित अन्य निर्माण कार्यों में अगर कोई भ्रष्ट्राचार हुआ है और हो रहा। वहां कॉन्ट्रेक्टर ब्लैकलिस्ट होना चाहिए।

 मैं निवेदन करूंगा कलेक्टर साहब से भी कि इस पर एक्शन जरूर लें। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में कठिनाई होती है, लेकिन सडक़ों में गुणवत्ता और कमी के आधार पर कठिनाई हो ये ना आपको मंजूर है और ना ही मुझे।

पत्रकार वार्ता में नगर पालिका गुना की समस्या केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सामने रखने पर नपाध्यक्ष पति अरविंद गुप्ता में बोखलाहट भी देखी गई। इसका उदाहरण वार्ता सम्पन्न होने के बाद देखा गया।

 सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जब सब लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल रहे थे तो उक्त महाशय द्वारा पत्रकार पर दबाव डालने की कोशिश की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User