जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत

Monday, June 16, 2025 - 19:47
Updated: 1 year ago
0

फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरू थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में खेतों पर पानी लगाने गए किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी समेत बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

जानकारी के अनुसार तारापुर गांव निवासी करन सिंह 53 वर्ष रविवार की देर शाम करीब लगभग आठ बजे घर से खेतों में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। खेतों में पानी लगाने के दौरान किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जहरीले कीड़े के काटने के बाद किसान घर पहुंचा और परिजनों से सांप काटने की बात बताई। देखते ही देखते थोड़ी देर में किसान की हालत बिगड़ने लगी। किसान की हालत बिगडता देख परिजनों नें आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी खखरेरू ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही किसान को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद किसान की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक किसान के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। किसान की मौत के बाद पत्नी पुष्पा देवी समेत बच्चों का रो-रो कर बुरा है। मामले में खखरेरू थानाध्यक्ष बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User