जस्टिस मनमोहन की नियुक्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट में अब 33 जज
जस्टिस मनमोहन दिल्ली हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठ होने के अलावा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम संख्या दो पर थे। 13 मार्च, 2008 को जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 29 सितंबर, 2024 से वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मनमोहन को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति मनमोहन को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है।
जस्टिस मनमोहन की नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सहित जजों की स्वीकृत संख्या 34 है। सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 28 नवंबर को जस्टिस मनमोहन को पदोन्नत करने की सिफारिश की थी। जस्टिस मनमोहन दिल्ली हाईकोर्ट में सबसे वरिष्ठ होने के अलावा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की संयुक्त अखिल भारतीय वरिष्ठता में क्रम संख्या दो पर थे। 13 मार्च, 2008 को जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। 29 सितंबर, 2024 से वह हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं। जस्टिस मनमोहन पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल जगमोहन के बेटे हैं।
17 दिसंबर, 1962 को दिल्ली में जन्मे जस्टिस मनमोहन ने स्कूली शिक्षा मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा रोड से की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की और 1987 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी पूरा किया और उसी वर्ष वह वकालत के पेशे से जुड़ गए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



