जल्द शुरू होगा राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार अभियान, जमीन संबंधित...

Aug 5, 2025 - 22:04
Aug 5, 2025 - 22:06
 0  2.3k
जल्द शुरू होगा राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार अभियान, जमीन संबंधित...

मुजफ्फरपुर : जमीन के कागज में करें सुधार राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार के तहत 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महा अभियान का शुभारंभ किया गया है. इस आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने सभी अंचलाधिकारी सभी राजस्व अधिकारी मुजफ्फरपुर पूर्वी/ पश्चिमी के अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया.

इस अभियान का उद्देश्य जमीन के रिकॉर्ड की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु एक विशेष राजस्व महा -अभियान का आयोजन करना है ताकि लोगों के घर/ पंचायत तक पहुंच कर जनता के जमीन संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियों का सुधार किया जा सके.

इसके तहत ...!

ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार अर्थात परिमार्जन करना है.
--------------------
इसके द्वारा अपने नाम ,खाता ,खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक कराया जा सकता है।

उत्तराधिकार नामांतरण का कार्य 
-------------------
इसके तहत जमाबंदी रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी सुनिश्चित करना है। 

बंटवारा नामांतरण 
-----------------
संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट द्वारा बंटवारे के आधार पर  हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी सुनिश्चित करना है। 

इसके द्वारा व्यक्ति अपनी छूटी हुई ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कर सकते है...!

राजस्व महा अभियान को तीन मुख्य चरणों में विभक्त किया गया है. इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी अंचलाधिकारी को माइक्रोप्लान तैयार करने तथा प्रत्येक अंचल में पंचायत सरकार भवन या किसी अन्य सरकारी भवन में हल्कावार शिविरों का आयोजन करने एवं भरे हुए आवेदन प्रपत्र रैयतों से प्राप्त कर इ़ट्री करने का निर्देश दिया गया है.

शिविर की सफल एवं सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं-

प्रत्येक शिविर में विशेष सर्वेक्षण अमीन लैपटॉप एवं इंटरनेट डोंगल के साथ उपस्थित रहेंगेऔर प्राप्त आवेदन पत्रों की संक्षिप्त जानकारी कंप्यूटर में संधारित करेंगे.

प्रत्येक शिविर के प्रभारी के रूप में राजस्व कर्मचारी कार्य करेंगे. प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों से संबंधित प्रतिवेदन पोर्टल पर एंट्री करने का दायित्व शिविर प्रभारी को दिया गया है.

अपर समाहर्ता प्रतिदिन एक समेकित प्रतिवेदन विभाग को ऑनलाइन एंट्री के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करेंगे। 

राजस्व महा अभियान का जनहित में व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा समाहरणालय से लेकर अंचल तक होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया गया है.

जिलाधिकारी द्वारा सीएमआर अधिप्राप्ति की भी समीक्षा सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ की गई. विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार 10 अगस्त तक अंतिम तिथि निर्धारित है.

जिलाधिकारी ने गायघाट मोतीपुर और मीनापुर के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पास सीएमआर पेंडिंग की अधिक मात्रा रहने के कारण उनसे स्पष्टीकरण करने तथा उनसे पूछने का निर्देश दिया गया है कि क्यों नहीं निलंबित करते थे विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाए.

जिलाधिकारी ने भीमसरिया और हाईटेक मिलर से स्पष्टीकरण करते हुए दो दिनों के भीतर सीएमआर गिराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को दिया। स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही मुसहरी के बड़ा जगन्नाथ को भी दो दिनों का समय देते हुए जल्द सीएमआर गिराने का निर्देश दिया अन्यथा प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रतिदिन समीक्षा करने तथा शत प्रतिशत सीएमआर प्राप्त करने का निर्देश दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0