जल निगम विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, परियोजनाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने के मिले निर्देश

Oct 16, 2025 - 20:54
Oct 16, 2025 - 20:55
 0  216
जल निगम विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, परियोजनाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने के मिले निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल निगम विभाग की समीक्षा बैठक हुई । बैठक में राजघाट समूह जल प्रदाय योजना एवं गोपीकृष्ण सागर समूह जल प्रदाय योजना की प्रगति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। इस दौरान इंटेक वेल पंप हाउस, रॉ वाटर पंपिंग मेन, जल शोधन संयंत्र, मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर सहित विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

जल निगम के अधिकारियों ने बताया गुना–फतेहगढ़–पाडोन मार्ग पर एमपीआरडीसी द्वारा सड़क विस्तार कार्य के चलते पाइपलाइन बिछाने में कठिनाइयाँ आ रही हैं। इस पर कलेक्टर ने निर्देश दिए संबंधित ब्लॉक के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर सभी बाधाओं का त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा एनक्रोचमेंट की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही की जाए और एमपीआरडीसी से जुड़ी समस्याओं पर सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

कलेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए जल प्रदाय योजनाओं के कार्यों को समय से पहले पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण और त्वरित निर्णय आवश्यक हैं। अधिकारी अपने माइंडसेट को समाधानमुखी बनाएं और कार्यों को गुणवत्ता एवं गति के साथ संपादित करें।

बैठक में जल निगम की महाप्रबंधक श्रीमती साक्षी सिंह, एमपीआरडीसी प्रबंधक शशांक मिश्रा, उप प्रबंधक प्रतीक द्विवेदी, उप प्रबंधक श्रवण पटेल, टीम लीडर  प्रतीक जैन सहित संबंधित अधिकारी एवं कॉन्ट्रेक्टर उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0