जब भी हम स्वदेशी उत्पाद ख़रीदते हैं, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देते हैं-भाजपा
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी ने आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत बमौरी विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है ,साथ ही उनका 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प जनजाग्रति के माध्यम से मूर्त रूप ले रहा है ।स्वदेशी केवल आर्थिक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति और आत्मा का हिस्सा है । स्वदेशी,स्व भाषा और स्व भूषा तीनों मिलकर हमें विकसित भारत ‘ की ओर ले जाते हुए आत्म निर्भर भारत की नींव तैयार कर रहे हैं ।
कांग्रेस पार्टी के साठ साल देश को सिर्फ लूटा और एक परिवार ने कुर्सी की खातिर देश को खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने, सैंकड़ों साल के इंतेजार के बाद हमारे आराध्य देव राम लला का मंदिर बनना हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी के शशक्त नेतृत्व में ही संभव हो सका है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले स्वदेशी जागरण भगवान कृष्ण ने किया था।वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी आंदोलन की अगुवाई कर रहे रहें आज हमारी सेना स्वदेशी मिसाइल का इस्तेमाल कर रही है,आज हमारा देश रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रही है,आज हमारा देश लगभग दो सेंकड़ा देशों को रक्षा क्षेत्र में निर्यात कर रहा है। हमारी सरकार एक जिला एक उत्पाद पर काम कर रही है।
आज स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देंगे तो निश्चित रूप से स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलेगा ।उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत की।
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि मोदी जी ने आत्म निर्भर भारत का आह्वान किया है जिसके अंतर्गत मेक इन इंडिया,स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल अवसंरचना और वोकल फॉर लोकल जैसे कार्यक्रम इसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।
अब स्वदेशी का स्वरूप केवल खादी या दीये तक सीमित नहीं है,आज ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर सेमी कंडक्टर तक,भारतीय भाषाओं और ज्ञान परंपराओं से लेकर विश्व स्तरीय वस्तु और शिल्प तक पहुँच गया है।
कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य, जिला महामंत्री संतोष धाकड़,सह संयोजक महेंद्र सिंह किरार,जनपद अध्यक्ष गायत्री भील,कल सिंह पटेलिया,उपाध्यक्ष बिहारी लोधा,मंडल अध्यक्ष राजू धाकड़ मंचासीन रहे,वहीं संचालन कार्यक्रम के सह संयोजक गिरिराज भार्गव ने किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



