जयवर्द्धन सिंह का भाजपा पर निशाना, कहा, 'भ्रष्टाचार चरम पर, यही है भाजपा का राम राज्य?'

आज अशोकनगर दौरे पर पहुंचे राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह विभिन्न विषयों पर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा भाजपा के राज में परिवहन विभाग के एक आरक्षक की गाड़ी से 50 किलो सोना जब्त होता है, 20 करोड़ नगद राशि मिल रही है, क्या यही भाजपा का राम राज्य है। शिवराज भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह और सिंधिया भाजपा के मंत्री गोविंद राजपूत के बीच आरोप प्रत्यारोप चल रहा है, इस सरकार में भ्रष्टाचार और गुटबाजी चरम पर है।

Jan 20, 2025 - 21:32
Jan 20, 2025 - 21:32
 0  1.4k

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0