जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, घर ढहने से 7 की दर्दनाक मौत

जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से सतर्क रहने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय भूस्खलन हुआ उस वक्त घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे।

Saturday, August 30, 2025 - 11:09
0
जम्मू-कश्मीर के रियासी में भूस्खलन, घर ढहने से 7 की दर्दनाक मौत

जम्मू (आरएनआई) रियासी जिले के माहौर तहसील के बद्दर गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर गिर गया, जिसमें एक परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह-सुबह उस समय घटी जब भूस्खलन के कारण ढलान पर स्थित मकान मलबे में दब गया। घटना के समय घर में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों सहित बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और अब सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों से सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान संवेदनशील ढांचों में रहने से बचने की अपील की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User