जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने महिला की लात घूसों से पिटाई किया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Friday, August 4, 2023 - 20:04
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या(आरएनआई)-अयोध्या।तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसावा महोला में जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी ने महिला की लात घूसों से पिटाई कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता संगीता पत्नी सतीश कुमार का आरोप है कि वह घर पर खाना बना रही थी।और उसकी पुत्री स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान विपक्षी बाबूराम निषाद उनके घर के सहन पर बॉस बल्ली बांधकर रास्ता  अवरुद्ध करने लगे। जब मना किया तो विपक्षी आग बबूला हो गया और घर मे घुसकर लात घूसों ईंट गुम्मा से पिटाई कर दिया।जिससे शरीर में चोटे आई हैं । वही महिला की शिकायत पर थाने में  12:16 पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ । वही इस संबंध में गुरुवार की देर शाम 6 बजे के आसपास जानकारी लेने पर प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन अशोक कुमार यादव ने बताया कि मामले में पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जांच कार्रवाई चल रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User