22 पदों पर ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन

Friday, August 4, 2023 - 20:04
Updated: 3 years ago
0
22 पदों पर ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन

अयोध्या(आरएनआई)-बीकापुर-अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बीकापुर ब्लॉक इकाई के सदस्यों की बैठक कम्पोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर में शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष प्रियकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मंत्री द्वारिकाधीश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ संजय सिंह एवं पूर्व जिला मंत्री संजय उपाध्याय भी मौजूद रहे। ब्लॉक मंत्री द्वारिकाधीश उपाध्याय ने बताया कि बैठक में ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। 22 सदस्यीय पदाधिकारियो का चयन भी किया गया। जिसमें कृष्ण कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नितिन साहू संयुक्त मंत्री, कंचन पाण्डेय,जगदीश प्रसाद वर्मा, नरेंद्र बहादुर सिंह, साजिद हुसैन को ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया। नीलू चौधरी, दीपक पाण्डेय, रणजीत वर्मा, राम बाबू को संगठन मंत्री व अमिता गुप्ता, अमरेंद्र सिंह चौहान को प्रचार मंत्री, रामसती, वासुदेव वर्मा, सूरज वर्मा, राम मनोहर को उप मंत्री एवं आदर्श तिवारी, राम सजीवन एवं रिजवान अहमद को अकाउंटेंट का चयन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति निष्ठावान बने एवं आगामी 10 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली के लिए नई दिल्ली चलने के लिए अपील किया। पूर्व जिला मंत्री संजय उपाध्याय ने मौजूद शिक्षकों से अपील किया कि संगठन के आवाहन पर जरूर आवे। बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक कोषाध्यक्ष गुलाब चन्द्र, दंगल सिंह, रामजीत सिंह, हरिसरण सिंह, डॉ बीएन पाण्डेय, ज़ाहिरूल हक, किरन श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, चित्रलेखा, संजू कनौजिया, स्मृता आर्या, रुपम मिश्रा, सरला मिश्रा, राम धीरज वर्मा, सुखनन्दन यादव, शिशिर, लक्ष्मीकांत, अरविंद, सुधाकर पाण्डेय, देवेंद्र वर्मा, विवेक उपाध्याय, राजेश तिवारी, योगेश मिश्रा, रामकुमार अनमोल, शिवनाथ, राशिद हुसैन, मुहम्मद जमाल, रामेश्वर पाण्डेय, अखिलेश प्रजापति, महेंद्र तिवारी, मायाराम वर्मा, सचिदानंद मिश्र, सच्चिदानंद तिवारी, श्याम कला, सत्येंद्र कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User