ग्राम प्रधान की धन उगाही से परेशान ग्रामीण

Friday, August 4, 2023 - 20:04
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या(आरएनआई)-रामपुरभगन- अयोध्या। आवास  दिलाने के नाम पर धन उगाही कर रहा है ग्राम प्रधान बीकापुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मीतनपुर मजरा अमौनी गांव निवासिनी उम्मतुलनिशा  पुत्री नूर मोहम्मद ने खंड विकास अधिकारी बीकापुर को पत्र भेजकर धन उगाही पर रोक  लगाने की मांग किया है और भेजे गए पत्र में  प्रार्थिनी ने लिखा है की  वह अपनी ससुराल मे ना रह कर अपने बच्चों के संग मायके में गुजर बसर कर रही है और उसकी परेशानी को  देखकर उसके भाई ने अपनी जमीन  का कुछ हिस्सा बहन को घर बनाने के लिए दे दिया था और वह यहां की स्थाई निवासनी हो गई है और जानकारों के मुताबिक उसका नाम आवास की सूची में भी अंकित है और ग्राम प्रधान जियालाल हरिजन उसके घर कई चक्कर आकर बताएं कि तुम्हारा नाम आवास की सूची में अंकित है और तुम्हारा आवास भी शासन से पास होकर आया है लेकिन विभाग के अधिकारी ₹10000 मांग रहे हैं और तुम पैसा मुझे दे दो तो आवास की किस्त तुम्हारे खाते में आ जाएगी यदि पैसा नहीं दे पाओगी तो आवास की किस्त  तुम्हारे खाते में नहीं आएगी अपने कारनामों के लिए मशहूर ग्राम प्रधान जियालाल  हरिजन की करतूतों की चर्चा ब्लॉक से लेकर गांव तक  चरितार्थ है इस बाबत पूछने पर ग्राम सचिव भीम सिंह रौनक ने बताया कि ग्राम प्रधान की कार्यशैली से हम भी परेशान हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User