जन्माष्टमी पर मुहल्लेवासियों ने कराया भंडारा, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Aug 17, 2025 - 20:18
Aug 17, 2025 - 20:30
 0  351
जन्माष्टमी पर मुहल्लेवासियों ने कराया भंडारा, बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के 50 नंबर गेट जयराम नगर जोनिहा चैराहा पुल के नीचे कमेटी के कृष्णा, रिंकू, हिमांशु उमराव, शिवम यादव, राहुल व अभिजीत यादव की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्लेवासियों ने मिलजुल कर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया और दूसरे दिन भंडारे का आयोजन भी किया। सभी के सहयोग से यह भंडारा किया गया। भंडारे में मोहल्ले और दूर-दराज से लोगों ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के प्रसाद में पूड़ी सब्जी और बूंदी का वितरण किया गया। यह भंडारा दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक चला। इस मौके पर समस्त मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0