गुना जिलाध्यक्षी से नाराज़: राघौगढ़ में जीतू पटवारी का पुतला दहन
राधौगढ़ (आरएनआई) लो जी हो गई अंतर्कलह की राजनीति शुरू। ये पुतला राघौगढ़ में जलाया गया। पुतले के चेहरे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का फोटो चिपका था। पुतला जलाने वाले लोग जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे थे। ये सभी लोग राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि शनिवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। जिसमें जयवर्धन सिंह को गुना जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके समर्थक इस नियुक्ति को उनके कद के अनुरूप नहीं मान रहे। इसी के चलते बीती रात राघौगढ़ में जीतू पटवारी का पुतला जलाकर विरोध जाहिर किया गया।
वहीं कांग्रेस के विरोधी नेता भी कल से ही इस नियुक्ति को कांग्रेस के भीतर की खींचतान के चलते किया गया डिमोशन बताकर सोशल मीडिया पर मीम्स और कॉमेंट्स डाल रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



