जन्माष्टमी के मौक़े पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर दौरा, किया कोटेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा व एतिहाहिसक चल यात्रा में हुए सम्मिलित

केंद्रीय मंत्री द्वारा लगाए गए जय माधव जय यादव के नारों से गुंजा कार्यक्रम स्थल, किया बचपन को याद कैसी होती थी पहले की चल यात्रा, भगवान कृष्ण के जीवन से सीख कर सही मार्ग पर चलने का किया आह्वान। 

Monday, August 26, 2024 - 21:18
Updated: 2 years ago
0

ग्वालियर (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जन्माष्टमी के मौक़े पर ग्वालियर पहुँचे । केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले एतिहासिक व प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। केंद्रीय मंत्री ने कोटेश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह में विधिवत पूजा अर्चना भी की । इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने वर्ष 1980 से चल रहे जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाली चल यात्रा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए । 

सिंधिया परिवार के तीन मुखिया के नाम में माधव
केंद्रीय मंत्री का चल यात्रा के कार्यक्रम में आयोजकों ने तलवार व प्रभु श्री कृष्ण की तस्वीर देकर स्वागत अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने अभिभाषण में कहा, सिंधिया परिवार के तीन तीन मुखिया का नाम माधव शब्द आता है । मेरे पिताजी ने भगवान कृष्ण की भक्ति में सिर्फ़ नहीं भगवान श्री कृष्ण के दिखाए रास्ते पर चले । माधव महाराज द्वितीय तो प्रभु श्री कृष्ण पर कविता लिखी थी व गीत गाते थे । श्री कृष्ण जन्माष्टमी विश्व का सबसे सुंदर त्योहार है । भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि मैं हर काल में आपके समक्ष रहूँगा, चाहे जब अंधकार हो या फिर प्रसन्नता । 

हम सभी को भगवान श्री कृष्ण के जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए व अपने जीवन में समायोजित करना चाहिए । कुरुक्षेत्र के युद्ध के मैदान में भागवत गीता का ज्ञान अर्जुन को दिया था , भागवत गीता आज भी पूरे विश्व का सबसे ज्ञान वाली किताब है । 

बचपन के दिनों को भी किया याद 
 केंद्रीय मंत्री ने अपने बचपन के दिनों को याद करके कहा की आज 44 वर्ष से यह एतिहासिक चल यात्रा चल रहा है । मेरे पूज्य पिताजी कई बार शामिल हुए , मैंने भी बचपन में देखा है । आज तो यह चल यात्रा में महंगी गाड़ियाँ दिख रही है पहले बैलगाड़ी , ट्रैक्टर , रिक्शा दिखा करते थे । पहले भी चल यात्रा में भक्त जनों को झूमते देखना मनोरम था ।

चल यात्रा को झंडा दिखा कर शुरू किया 
केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के अंत में एतिहासिक प्रसिद्ध धार्मिक चल यात्रा को झंडा दिखाकर इसकी शुरुआत की , साथ में लोक भजन सुनकर मंत्र मुग्ध भी हो गए । 

आस्था में डूबे हुए दिखे केंद्रीय मंत्री 
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज जन्माष्टमी के अवसर पर प्रभु श्री कृष्ण की आस्था में डूबे हुए दिखे , सैंकड़ों बार जय माधव जय यादव का नारा लगाया व साथ में कई बार बंसी वाले का जयकारा लगाया ।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User