जन्म से मूक-बधिर सुमन को मिला सुनने और बोलने का अवसर, कलेक्टर श्री कन्याल की संवेदनशील पहल से कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी हेतु मिली 6.50 लाख की सहायता राशि

Monday, May 26, 2025 - 20:08
Updated: 1 year ago
0
जन्म से मूक-बधिर सुमन को मिला सुनने और बोलने का अवसर, कलेक्टर श्री कन्याल की संवेदनशील पहल से कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी हेतु मिली 6.50 लाख की सहायता राशि

गुना (आरएनआई) जिले में जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और उल्लेखनीय पहल कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में साकार हुई है। ग्राम खड़गपुर, तहसील बमोरी निवासी श्री हेमराज बंजारा की जन्म से मूक-बधिर बालिका सुमन को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी हेतु 6 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। आज जिला मुख्यालय पर आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री कन्याल ने सुमन के पिता को यह राशि प्रदान की। यह सहायता जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (DEIC), गुना की पहल पर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में संभव हो सकी।

जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक श्रीमती विनीता सोनी ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षण के बाद सुमन को शासन द्वारा चिह्नित उच्च चिकित्सा संस्थान ग्वालियर रैफर किया गया, जहाँ शीघ्र ही उसका ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद एक वर्ष तक सुमन को मैपिंग और स्पीच थेरेपी दी जाएगी, जिससे उसे सुनने और बोलने की नई शुरुआत मिल सकेगी।

कलेक्टर श्री कन्याल की संवेदनशीलता का परिणाम है कि मई 2025 में जिले में आरबीएसके योजना के तहत 03 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 31 बच्चों को विभिन्न शारीरिक चुनौतियों के लिए उपचार हेतु चिह्नित किया गया है। इन सभी के इलाज हेतु करीब 25 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User