जनसुनवाई के माध्यम से आपसी सहमति से सुलझा रास्ते का विवाद

Dec 18, 2024 - 19:48
Dec 18, 2024 - 19:48
 0  1.4k
जनसुनवाई के माध्यम से आपसी सहमति से सुलझा रास्ते का विवाद

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रति सप्ताह मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई से जहां एक और आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है, वहीं दूसरी ओर आपसी सहमति के माध्यम से भी कई मामले जिला प्रशासन द्वारा सुलझाये जा रहे हैं। 

ग्राम चौरोल चक निवासी मीराबाई पत्नी लल्लीराम अहिरवार द्वारा दिनांक 10 दिसंबर 2024 को जनसुनवाई में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि ग्राम चौरोल चक निवासी पन्ना, गुडडा, पप्पू, सुशील, मौजा, नीतू, सुल्तान हरिसिंह द्वारा मौके पर रास्ता रोका जा रहा है एवं झगड़ा किया जा रहा है। 

उक्त आवेदन पर कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा तुरन्त संज्ञान लेते हुए  अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। जिसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी हल्का पटवारी सहित मौके पर निरीक्षण करने पहँचे। उभय पक्षों को सुनने के बाद दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से खेत पर जाने के लिए पगडंडी रास्ता खुलवाया गया। जिला प्रशासन द्वारा आपसी सहमति से कराए गए उक्त निराकरण से उभय पक्ष संतुष्ट है, साथ ही जिला प्रशासन का धन्यवाद भी ज्ञापित करते हैं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0