जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं में हो सुधार - ग्राहक पञ्चायत

Dec 18, 2024 - 16:36
Dec 18, 2024 - 16:37
 0  1k
जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं में हो सुधार - ग्राहक पञ्चायत

गुना (आरएनआई) जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ग्राहक पञ्चायत के प्रतिनिधिमण्डल ने क्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ के नेतृत्व में सिविल सर्जन वीरेन्द्र सिंह रघुवंशी से मुलाकात की। 

ग्राहक पञ्चायत के जिला सचिव विट्ठल अहिरवार ने बताया कि ग्राहक पञ्चायत को शिकायतें प्राप्त हुईं थीं कि जिला चिकित्सालय गुना के प्रसूति वार्ड में भारी अव्यवस्थाएं हैं और वाहन स्टैण्ड पर भी मरीजों और उनके परिजनों से  मनमाना शुल्क वसूल किया जाता है और निर्धारित शुल्क की बात करने पर अभद्रता की जाती है, इन्हीं शिकायतों को लेकर ग्राहक पञ्चायत के कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर वाहन स्टैण्ड पर ठेके की अनुमति की शर्तें सहज दृश्य स्थान पर चस्पा करने के साथ ही ग्राहकों को विधिवत रसीद दिलाये जाने का आग्रह किया साथ ही प्रसूति वार्ड में शौचालय की साफ सफाई और कर्मचारियों के ड्रेस कोड और परिचय पत्र धारण करवाये जाने का भी आग्रह किया जिससे कि आए दिन होने वाले शोषण पर लगाम लगे। ग्राहक पञ्चायत के प्रतिनिधि मण्डल में जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला विधि प्रमुख अंकुश सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष राहुल जैन, नगर सचिव दामोदर व्यास, अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव जूनियर उपस्थित थे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0