जनमानस की समस्याओं को लेकर ईओ से मिले व्यापारी, सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निराकरण की उठाई आवाज

Monday, June 30, 2025 - 19:46
Updated: 1 year ago
0
जनमानस की समस्याओं को लेकर ईओ से मिले व्यापारी, सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निराकरण की उठाई आवाज

फतेहपुर (आरएनआई) आम जनमानस की समस्याओं को लेकर उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर अधिशाषी अधिकारी से मुलाकात की। तत्पश्चात उन्हें सात सूत्रीय ज्ञापन साैंपकर समस्याआंे का निराकरण किए जाने की आवाज उठाई। 

उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साहू की अगुवई में पदाधिकारी नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे। जहां ईओ को ज्ञापन सौंपकर बताया कि शहर क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों को स्थानीय प्रमुख स्थलों की जानकारी हेतु चौराहों पर विभिन्न मुख्य संस्थानों का नाम लिखित दिशा सूचक बोर्ड स्थापित करने की आवश्यकता है। विभिन्न बाजारों में पार्किंग सुविधा, शौचालय, जीटी रोड में किनारों पर डिवाइडर बनाकर फुटपाथ एवं वाहन पार्किंग व्यापारी हित में अत्यंत आवश्यक है जिसे तत्काल आबंटित किया जाए। शहरी क्षेत्र में बने नालों द्वारा शहर की जल निकासी व समय-समय पर सफाई न होना एक गंभीर समस्या है। नालों की सिल्ट की सही से सफाई न होना एवं नालों में होल पास न होने या बंद होने के कारण वर्षा में सड़कों का पानी  भर जाता है जो नालियों के माध्यम से घरों के अंदर घुस जाता है। मुख्य बाजारों में मीट मांस का बिकना एक गंभीर समस्या है। जहां विभिन्न खाद्य सामग्रियों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है, ऐसी दुकानों को एकांत जगह स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है। शहर की विभिन्न गलियों के अंदर स्थित नालियों की सफाई सही ढंग से नियमित नहीं होती जिसके कारण सिल्ट और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बना रहता है। नालियों में लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग नियमित रूप से करवाया जाए। सड़कों के चौड़ीकरण के बाद कई जगह खंभे सड़क के काफी हद तक बीच में है जिन्हें सड़क के किनारे स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है। लक्ष्मी टॉकीज के पास नवनिर्मित नाले को पुराने नाले से न जोड़े जाने के कारण, बारिश और घरों के जल निकासी न होने से बाढ़ जैसे हालात बन जाते है जिसके स्थाई समाधान की आवश्यकता है। इस मौके पर श्रवण दीक्षित, जय किशन, प्रेमदत्त उमराव, विकास कश्यप, सलामत अली, शिव प्रसाद, संजय सिंह, उदय प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह, अनिल महाजन, आकाश भदौरिया, सौरभ गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User