डोमा परिसंघ ने कालीशंकर हत्याकांड पर जताई नाराजगी, हमलावर को कड़ी सजा व मृतक आश्रित को पचास लाख मुआवजे की मांग 

Jun 30, 2025 - 19:46
Jun 30, 2025 - 20:01
 0  162
डोमा परिसंघ ने कालीशंकर हत्याकांड पर जताई नाराजगी, हमलावर को कड़ी सजा व मृतक आश्रित को पचास लाख मुआवजे की मांग 

फतेहपुर (आरएनआई) जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लहुरी सराय में कालीशंकर उत्तम को सीसीटीवी कैमरा हटाने के प्रकरण में पड़ोसी द्वारा लाठी से मार कर हत्या किए जाने के संबंध में दलित ओबीसी माइनॉरिटी आदिवासी संगठनों के परिसंघ जनपद शाखा ने उप जिलाधिकारी न्यायिक को ज्ञापन सौंपकर हमलावर को कड़ी सजा दिलाए जाने के साथ ही मृतक आश्रित को पचास लाख रूपए मुआवजा दिए जाने की मांग की। 

डोमा परिसंघ ने मांग किया कि कालीशंकर उत्तम ने अराजकतत्वों की पहचान के लिए आत्मसुरक्षा के साधन सीसीटीवी लगवाए थे। द्वेष रखने वाले पड़ोसी ने डण्डा मारकर उनकी हत्या कर दी। इस प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, कालीशंकर के मरणोपरान्त आश्रित व्यक्ति को जीवन यापन के लिए पचास लाख मुआवजा दिया जाए, मृतक परिवार के निर्धन व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए, समाज में संवैधानिक समानता व बंधुत्व की भावना पैदा करने के लिए न्यायिक कार्यवाही बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर प्रदेश सचिव संदीप साहू, निहाल अहमद, सुमेर पासवान, अविनाश राव, अब्दुल हाफीज, शांति सचान, आदि लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0