जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
लखनऊ (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों से मुख्यमंत्री ने संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी भी पीड़ित को न्याय पाने में देरी न हो। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचाया जाए। सीएम ने कहा कि लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हर समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें और मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से ध्यान देते हुए निस्तारण प्रक्रिया को तेज करने का आदेश दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



