जनता दर्शन में दिखा सीएम योगी का संवेदनशील अंदाज, बच्चे से बोले- पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी हम देख लेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनता दर्शन के दौरान एक बच्चे ने भी मुख्यमंत्री से अपनी समस्या साझा की। बच्चे की बात ध्यान से सुनने के बाद सीएम योगी ने उसे आश्वस्त करते हुए कहा, "तुम पढ़ाई पर ध्यान दो, बाकी चीजें हम पर छोड़ दो, हम देख लेंगे।"
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी फरियादियों से मुलाकात की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े मामले प्रमुख रहे। मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)