लखनऊ में संविदा कर्मियों का आत्मदाह का प्रयास: निजीकरण के विरोध में कालिदास मार्ग पर मचा हड़कंप

Monday, June 1, 2026 - 15:50
0
लखनऊ में संविदा कर्मियों का आत्मदाह का प्रयास: निजीकरण के विरोध में कालिदास मार्ग पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-सिक्योरिटी जोन कालिदास मार्ग के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब चार संविदा कर्मियों ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्थिति को संभाला और बड़ी अनहोनी होने से बचा ली।

गौतमपल्ली थाना प्रभारी विपिन सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी कर्मी परिवहन विभाग में चालक और परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। दरअसल, विभाग द्वारा इन चालकों और परिचालकों का विलय 'एसएस इंटरप्राइजेज' नामक एक निजी कंपनी में किया जा रहा है। संविदा कर्मी इस निजीकरण और विलय की प्रक्रिया का कड़ा विरोध कर रहे हैं। अपनी मांगों और भविष्य की असुरक्षा को लेकर उपजे आक्रोश के चलते ही कर्मियों ने यह आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने फिलहाल सभी कर्मियों को हिरासत में लेकर समझा-बुझाकर शांत कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User