जनगणना के प्रथम चरण का सफल क्रियान्वयन, उत्कृष्ट कार्य के लिए चार्ज अधिकारी सम्मानित

Tuesday, June 2, 2026 - 11:17
Updated: 3 months ago
0
जनगणना के प्रथम चरण का सफल क्रियान्वयन, उत्कृष्ट कार्य के लिए चार्ज अधिकारी सम्मानित

गुना (आरएनआई)जिले में जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों का सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन करने वाले चार्ज अधिकारियों को कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रतीक-चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्रामीण चार्ज श्रेणी में राघौगढ़ के तहसीलदार अनुराग जैन को प्रथम, कुंभराज के तहसीलदार कमल सिंह मंडेलिया को द्वितीय तथा चांचौड़ा के तहसीलदार मयंक खेमरिया को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही नगरीय चार्ज श्रेणी में मधुसूदनगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र चक्रवर्ती को प्रथम, कुंभराज के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार पटेल को द्वितीय तथा चांचौड़ा-बीनागंज के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओम त्रयम्बकेश्वर मिश्रा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जिला प्रभारी मनोज कनाड़े को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा संपूर्ण जनगणना दल को बधाई दी गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, समन्वय और टीम भावना के कारण जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सका है। उन्होंने आगामी चरणों में भी इसी समर्पण, दक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User