जनकल्याणकारी योजनाओं के लेखन कार्य हेतु स्वतंत्र पत्रकारों को अवसर प्रदान किए जाने के संबंध में

नवेद शिकोह

Thursday, March 12, 2026 - 23:58
Updated: 5 months ago
0
जनकल्याणकारी योजनाओं के लेखन कार्य हेतु स्वतंत्र पत्रकारों को अवसर प्रदान किए जाने के संबंध में

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र पत्रकारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लेखन कार्य में अवसर देने की मांग उठी है। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय संवाददाता समिति के कार्यकारिणी सदस्य नवेद शिकोह ने इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को पत्र भेजकर पहल करने का अनुरोध किया है।

नवेद शिकोह ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश में अनेक प्रतिभाशाली स्वतंत्र पत्रकार, लेखक और शोधकर्ता ऐसे हैं, जिनके लिए स्वयं का समाचार पत्र या पत्रिका प्रकाशित करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में उनकी प्रतिभा और अनुभव का समुचित उपयोग नहीं हो पाता, जबकि वे जनहित से जुड़े विषयों पर बेहतर लेखन करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि सूचना विभाग प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित समाचार, फीचर, लेख, साक्षात्कार और विश्लेषणात्मक सामग्री के लेखन में स्वतंत्र पत्रकारों को अवसर दे, तो इससे एक ओर पत्रकारों को आर्थिक सहयोग मिलेगा और दूसरी ओर समाचार पत्र-पत्रिकाओं को जनहित से जुड़ा गुणवत्तापूर्ण कंटेंट भी प्राप्त होगा।

नवेद शिकोह ने यह भी कहा कि ऐसे समाचार पत्रों को उनकी सामग्री की गुणवत्ता और जनहितकारी दृष्टिकोण के आधार पर विज्ञापन श्रेणी में भी वर्गीकृत किया जा सकता है, जिससे सकारात्मक और जनोन्मुख पत्रकारिता को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सूचना विभाग इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करेगा, ताकि स्वतंत्र पत्रकारों की प्रतिभा का बेहतर उपयोग हो सके और उन्हें उचित अवसर प्राप्त हो सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User