जन शिकायत शिविर में सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का किया निवारण

Monday, February 17, 2025 - 21:41
Updated: 2 years ago
0
जन शिकायत शिविर में सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों का किया निवारण

गुना (आरएनआई) गुना जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जन शिकायतों के त्वरित एवं विधिसंगत निराकरण करने हेतु निरंतर निर्देशित किया जा रहा है । इसके साथ ही जिले में पुलिस से संबंधित सी.एम. हेल्‍पलाईन की लंबित विभिन्‍न शिकायतों के निराकरण हेतु प्रत्‍येक माह शिकायत निवारण शिविर लगाकर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये । आज 17 फरवरी सोमवार को प्रात: 11:00 बजे गुना पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर सहित जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी सीएसपी गुना भरत नोटिया,एसडीओपी गुना विवेक अष्‍ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौड़ा श्रीमति दिव्‍या सिंह राजावत एवं एसडीओपी धरनावदा युवराज सिंह चौहान के र्साथ सीएम हेल्‍पलाईन पर शिकायतों के विभिन्‍न शिकायतकर्ताओं को समक्ष में गंभीरता से सुना गया एवं जिनकी शिकायतों पर विधिसंगत कार्यवाही कर शिकायतों का निराकरण किया गया। 

आज जन शिकायत निवारण में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के 31 आवेदकों को सुना गया और इस दौरान 13 शिकायतो का शिविर में ही विधिवत निराकृत किया गया एवं शेष शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User